फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर लगा भीषण जाम, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को दोपहर बाद नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिसमें वाहन और लोग फंस गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने कड़ी मशक्कत करते हुए जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे कांठ नगर से होकर निकल रहा है। इस मार्ग पर जहां दोनों ओर अव्यवस्थाएं हावी हैं तो वहीं नगर में पेट्रोल पंप तिराहा से लेकर लाल मस्जिद तक रोड चौड़ीकरण का कार्य भी महीनों से अधर में लटका हुआ है।
नगर में बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन और ई-रिक्शा भी जाम व अव्यवस्थाओं का कारण बनते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को दोपहर बार मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। मिश्रीपुर तिराहा से लेकर रेलवे स्टेशन तक दोनों ओर वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, एसआई कमलदीप फोर्स व पीएसी के साथ पहुंचे और मशक्कत करते हुए जैसे-तैसे जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे की परेशानी के बाद वाहन अपने गंतव्य को रवाना हो सके। नगर के लोगों ने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर अव्यवस्थाओं को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें