फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मौसम में बदलाव के आसार, बादल छाने से फिर बढ़ेगी ठंड.. बारिश की भी संभावना

Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
Moradabad Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में अचानक तापमान बढ़ गया है। गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसकी वजह से दिन में चटख धूप खिली थी। दिन में जैकेट पहनने पर गर्मी का अहसास होता है।

विज्ञापन


वहीं सुबह-शाम को ठंड का मौसम अभी बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 71 फीसदी थी, जो दिन में तेज धूप की वजह से शाम को सिर्फ 39 फीसदी रह गई।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्राें में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हल्की बारिश का अनुमान है। मैदानी इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसकी वजह से मौसम सर्द होने का अनुमान है, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव रहेगा। सोमवार से मौसम साफ हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें