फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता तो हैं पर पहचान पत्र नहीं होने से भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआईआर अभियान के दौरान काफी संख्या में लोग मतदाता फार्म भर रहे हैं लेकिन एक कुछ लोग मतदाता हैं लेकिन पहचान पत्र नहीं होने के कारण भटक रहे हैं। इपिक नंबर नहीं होने के कारण भाग संख्या तलाशने में बीएलओ को भी दिक्कतें पेश आ रही है। इसी प्रकार की दिक्कत जिले के कई स्थानों में है।
विज्ञापन

शहर के राम गंगा विहार सहित कई मोहल्ले के मतदाता 2003 की सूची डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायतें भी की हैं। इधर अगवानपुर में कई चुनावों में अपने वोट से सरकार बनाने में योगदान देने वाले कुछ मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं है। 2012 से उनको मतदाता पहचाना पत्र की जरूरत महसूस नहीं हुई। संबंधित विभागों ने भी पहचान पत्र भेजना जरूरी नहीं समझा। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे लोगों को बगैर इपिक नंबर के 2003 की लिस्ट में मतदाता भाग संख्या मिल रहीं है। मतदाता पहचाना पत्र नहीं होने पर लोग भटक रहे है। नगर पालिका पंचायत अगवानपुर के 15 वार्डों के मतदाता की एसआईआर करने के लिए प्रशासन ने 18 बीएलओ को जिम्मेदारी दी है।बीएलओ नगर के सभी वार्डों में करीब 20 हजार फार्म वितरित हुए हैं।
क्षेत्र में अशिक्षित लोगों की मदद को पढ़े लिखे लोग आगे आ रहे हैं। मौजूदा और पूर्व सभासद समेत राजनीतिक लोगों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान 2003 की लिस्ट में नाम खोजने के दिक्कत रहीं है। एपिक नंबर वालों को भाग संख्या तलाशने में समय की बचत के साथ टेंशन भी कम है। अगवानपुर में बहुत कम लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र है। लोग इस मुद्दे पर खुलकर बोल रहे हैं और प्रशासन के साथ डाक विभाग पर पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराने का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन



00

2024 के निकल रहे पहचान पत्र
एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान लोगों को वोट कट जाने की फिक्र लोगों सता रहीं है। ऐसे में लोग साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं और इपिक नंबर के लिए मतदाता पहचान पत्र निकलवा रहे है। 2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम या भाग संख्या खोजते हैं तो उनको कुछ नहीं मिलता है। इस कारण 2024 का मतदाता पहचान पत्र काम नहीं आ रहा है।


लोगों से बातचीत

-

पुराना पहचान पत्र इलेक्शन कमीशन द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया उसके बाद बने पीवीसी पहचान पत्र आज तक नही मिल सका।

नूर जहां, अगवानपुर



2-

कई चुनाव में वोट किया,कई बार वोट देने के बाद सरकार भी बनी।आधार कार्ड और अन्य आई से मतदान किया है।आज तक मतदाता पहचान पत्र नही मिला। डाकखाने के चक्कर लगाते लगाते परेशान हू।

अरशद अली, अगवानपुर





लोगो के पास पहचान पत्र न होना बड़ी समस्या है, नगर में हजारों मतदाता ऐसे हैं जिनका वोटरलिस्ट में नाम तो है, पर आज तक डाक से उनका पहचान पत्र नहीं आ पाया। इसमें डाक विभाग की लापरवाही भी बड़ी वजह है।
विज्ञापन


इसके अलावा इलेक्शन कमीशन द्वारा पुराने पहचान पत्रों को निरस्त कर नए पीवीसी कार्ड भी उपलब्ध कराये गये थे। जो आज तक लोगों को नही मिले।

जावेद आलम, सभासद अगवानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें