मुरादाबाद। जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी शुभांशु शुक्ला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनने की चाह रखते हैं। कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने विज्ञान से संबंधित हुए राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज समेत जिले के तमाम कॉलेजों में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उभरते हुए रुझानों से परिचित कराया जाता है।
इन कॉलेजों के विद्यार्थी लखनऊ, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर लगे वैज्ञानिक प्रदर्शनियों में प्रतिभाग किया है। इनकी सोच भी है कि वह बड़े होकर अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में बेहतर जानकारी के लिए मॉडल बनवाया जाता है।
इससे विद्यार्थी अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी ठीक से सीख सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। बच्चों को अप्लाइड साइंस, नैनो साइंस, लाइफ साइंस के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी दी जाती है।