फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में तीन मकानों से ग्यारह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में रविवार देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने मकानों से नकदी, जेवर और अन्य सामान समेत करीब ग्यारह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर तीन निवासी रीता सिन्हा कलक्ट्रेट में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हैं। रीता सिन्हा के भाई रामगंगा विहार निवासी विनीत सक्सेना ने बताया कि रीता नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती है। 30 जुलाई को रीता का बेटा सत्यम अपने दोमंजिला मकान में ताला लगाकर नोएडा गया था। 31 जुलाई की देर रात चोर ताले तोड़कर मकान में घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने यहां 55 हजार की नकदी, सोने-चांदी व हीरे के जेवर समेत दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इनके अलावा चोरों ने ठेकेदार विपिन कुमार और शिक्षक योगेश कुमार के निर्माणाधीन मकानों से भी सामान चोरी किया। यहां से चोर जनरेटर की मोटर, बिजली का सामान व अन्य सामान चोरी किया। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे आस पड़ोस के लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखा तो सत्यम, विपिन कुमार और योगेश कुमार को सूचना दी।
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जिसमें दो चोर घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मैनेजर के मकान से सामान चोरी
पाकबड़ा। पाकबड़ा क्षेत्र में नया मुरादाबाद सेक्टर छह में चोरों ने सोमवार दोपहर बैंक मैनेजर के मकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली। बुद्धि विहार निवासी धर्मवीर कसाना केनरा बैंक में मैनेजर हैं। वह नया मुरादाबाद में उनका मकान बन रहा है। सोमवार दोपहर ताले तोड़कर मकान में घुस गए और बिजली का सामान व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें