फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यालदाह एक्सप्रेस के एसी कोच से आठ के सामान उड़ाए

Tue, 21 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन में चोरी - फोटो : ट्रेन में चोरी
विज्ञापन
ट्रेन में बदमाश फिर से सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को तड़के स्यालदाह एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ट्रेन के बी वन कोच को खंगाल डाला। आठ यात्रियों का सामान लूट ले गए। जिसकी रिपोर्ट जीआरपी मुरादाबाद में दर्ज कराई गई। घटना यमुनानगर के नजदीक हुई। चोरी गया ज्यादातर सामान फौजियों का बताया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को जम्मू से स्यालदाह जाने वाले स्यालदाह एक्सप्रेस में सोमवार को बदमाशों ने निशाना बनाया। यमुनानगर के नजदीक सुबह करीब पांच बजे ट्रेन के एसी कोच बी वन में यात्रा कर रहे लोगों का सामान पार कर दिया। सुबह में सोते हुए यात्रियों का सामान को लूट ले गए। आंख खुलने पर जब यात्रियों को पता कि उनका सामान गायब है तो फिर एक के बाद एक ने बताया कि उनका भी सामान चोरी हो गया।


मुरादाबाद पहुंचने पर जम्मू निवासी अवतार सिंह ने जीआरपी थाना में तहरीर दी। तहरीर पर आठ और लोगों ने भी अपना सामान चोरी होने की सूचना दी। जीआरपी ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर यमुनानगर थाना ट्रांसफर कर दिया। बदमाशों ने यात्रियों के हैंडबैग को निशाना बनाया। बदमाशों का शिकार बने यात्रियों में अधिकांश फौजी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें