फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश नगर चौराहे पर पैथलैब के ताले तोड़कर चोरी

सार

मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा के पास स्थित पैथलैब के ताले तोड़कर चोर बीस हजार की नकदी और अन्य सामान व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।उससे पहले दूध डेयरी के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा के पास स्थित पैथलैब के ताले तोड़कर चोर बीस हजार की नकदी और अन्य सामान व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी आर्तिका गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता की प्रकाश नगर चौराहे पर पैथलैब है। रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह लैब बंद कराकर घर चली गई थी। शनिवार सुबह कर्मचारी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे औ6र शटर उठा हुआ देखा। सूचना मिलने पर कपिल और उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी। तब देखा कि लैब में रखे बीस हजार रुपये,डीवीआर भी चोरी कर ले गए हैं। आस पड़ोस की दुकानों के कैमरों की फुटेज चेक की। तब पता चला कि चोर ढाई बजे लैब पर पहुंचे। उससे पहले दूध डेयरी के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया चोरों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें