मुरादाबाद। मझोला के पैपटपुरा में चोरों ने मोबाइल विक्रेता राजेंद्र सिंह के मकान और किरायेदार के कमरे के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय वह अपने- अपने परिवारों के साथ रक्षाबंधन मनाने गए थे। शुक्रवार रात लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी।
मोबाइल विक्रेता राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी के मायके सुल्तानपुर गए थे। किरायेदार चंद्र प्रकाश भी अपने कमरे में ताला लगाकर ससुराल चला गया था। दोनों परिवार के लोग शुक्रवार को लौटे तो देखा कि कमरे को ताले टूटे पड़े थे। राजेंद्र सिंह के कमरे में रखी अलमारी से दो लाख रुपये के जेवर और पचास हजार रुपये की नगदी चोरी हो चुकी थी। जबकि किरायेदार के कमरे से भी हजारों रुपयों की नगदी और जेवर गायब हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उससे पता चला कि चोर रात एक बजे ताले तोड़कर अंदर घुसे हैं। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के जरिये चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।