फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने रैली निकालकर डीएम कार्यालय पर किसा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में हुई एक अनुसूचित जाति के छात्र की हत्या के विरोध में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में बसपा सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह के आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अन्य सामाजिक संगठनों के साथ शनिवार को अंबेडकर पार्क में सभा की। वक्ताओं ने बताया कि राजस्थान के जालौर में छात्र इंद्र मेघवाल कक्षा तीन का छात्र था। स्कूल में प्यास लगने पर उसने मटकी का पानी पी लिया। इस पर गुस्साए शिक्षक छैल सिंह ने उसे बुरी तरीके से पीट दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना से बाद पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। फिर भी पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। आरोप लगाया कि छुआछूत की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जाति मुक्त भारत मोर्चा एवं अखिल भारतीय अंबेडकर संघ, सहित अन्य राजनीतिक संगठनों ने देश में दलितों पर हो रहे जुल्म और अत्याचारों पर शीघ्र प्रतिबंध लगाने की मांग की। नेताओं ने इंद्र मेघवाल के परिजनों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की राष्ट्रपति से मांग की है। अंबेडकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने आरोप लगाया कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी दलितों के मटके से पानी पीने पर, मूंछ रखने पर, चारपाई पर बैठने पर, शादी में घोड़ी पर चढ़ने पर हत्या कर दी जाती है।
बसपा और अन्य संगठनों से जुड़े लोग जुलूस की शक्ल में पार्क से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, लेकिन जिलाधिकारी कांठ तहसील में समाधान दिवस पर गए थे। यहां बसपा और अन्य संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह को जिलाध्यक्ष के साथ अन्य लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. रणविजय सिंह, निर्मल सिंह सागर, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, कमरे आलम, सुनील आजाद, अरविंद गुप्ता, चंद्रपाल सैनी, अकील चौधरी, मनवीर सिंह, डॉ. जगतपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें