फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नामित पार्षद को फोन कर बोला - शार्प शूटर बोल रहा हूं, तुम्हें और महानगर अध्यक्ष को जान से मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रात 11 बजे के करीब का समय, भाजपा के नामित पार्षद राजीव गुप्ता का फोन घनघनाता है। उधर से फोन करने वाला बोला - हैलो, मैं शार्प शूटर प्रतीक उर्फ पवन बोल रहा हूं। तुम्हारी और महानगर अध्यक्ष के नाम की सुपारी ले ली है। जल्द ही काम पूरा कर दूंगा। इसके बाद फोन कट जाता है। फोन कॉल की जानकारी जैसे ही भाजपाइयों को लगी उनमें हलचल बढ़ गई। पूर मामले में नामित पार्षद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर निवासी राजीव गुप्ता नामित पार्षद हैं। राजीव गुप्ता का कहना है कि वह भाजपा महानगर में मीडिया प्रभारी भी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार रात ग्यारह बजे कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम प्रतीक उर्फ पवन बताया। कहा शार्प शूटर हूं। तुम्हारे नाम की सुपारी मिली है। तुम्हें मार दूंगा। तुम्हारे पूरे परिवार की जानकारी जुटा ली है। तुम्हारा बेटा किस शहर में रहता है। इसकी भी मुझे जानकारी है। हमारे शूटर कई शहरों में हैं। इसके अलावा धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की भी सुपारी मिली है। उन्हें भी मार दूंगा। राजीव गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा फोन आने के बाद से उनका परिवार भयभीत है।
धमकी मिलने के बाद दहशत में आए भाजपा नेता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि राजीव गुप्ता की ओर से तहरीर दी गई है। उनकी तहरीर की जांच की जा रही है। जिस नंबर से धमकी दिए जाने की बात कही गई है। उस नंबर की कॉल डिटेल भी मंगवाई गई है। सीडीआर आने और जांच के बाद ही सही बात पता चल सकेगी।
विज्ञापन

कल करूंगा वरिष्ठ नेता और अफसरों से बात
मुरादाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं आई है। नामित पार्षद राजीव गुप्ता के मोबाइल पर मंगलवार रात ग्यारह बजे एक अंजान नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है। राजीव गुप्ता के मुताबिक धमकी देने वाले ने मेरा नाम भी बोला है। गुरुवार को इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करूंगा। इसके बाद पुलिस अफसरों से भी इस संबंध में मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

- सिविल लाइंस थाने में एक तहरीर दी गई है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जिस नंबर से धमकी देने की बात कही गई है। उस नंबर की सीडीआर मंगवाई गई है।
- अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें