फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गया बाइक मिस्त्री नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मछली पकड़ने गया एक युवक रामगंगा नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस व गोताखोरों ने मौके पर पहुंच कर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर चेंदरी निवासी वसीम मोटर साइकिल मिस्त्री का काम करता है। लॉक डाउन के कारण रविवार वह गांव के ही कुछ अन्य युवकों के साथ जंगल के निकट रामगंगा नदी में सुबह मछली पकड़ने गया था। इस दौरान करीब ग्यारह बजे वह गहरे पानी में चले जाने के करण बह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके मित्रों ने भी पानी में पहुंच कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आंख से ओझल हो गया। एसएचओ कांठ रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस व काफी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने भी पहुंच कर उसे खोजना चाहा, लेकिन वह नहीं मिल सका। एसएचओ ने बताया कि सोमवार सुबह फिर गोताखोर पहुंच कर उसकी तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें