फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर खेत से घर आए तो इसकी जानकारी हो पाई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव में रहने वाले किसान की 18 वर्षीय बेटी ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। तीन दिन पहले युवती को किसी बात पर परिवार के लोगों ने डांट दिया था। इसके बाद से युवती नाराज चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर की महिलाएं और अन्य परिजन खेत में धान की रोपाई करने गए थे। युवती घर में अकेली थी। दोपहर में परिजन घर लौटे तो उन्हें युवती दिखाई नहीं दे रही थी। आवाज लगने पर कोई जवाब नहीं दिया। कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के जरिए लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई आस पड़ोस के लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। एएसपी अमरिंदर सिंह ने निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें