फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फेसबुक के जरिये दोस्ती कर युवक ने किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर फेसबुक के जरिये दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहजाद आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन साल पहले फेसबुक के जरिये एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक ने सोनू नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी थी। पीड़िता का कहना है कि दो बार मुलाकात हुई, तब भी उसने अपना नाम सोनू ही बताया था। कुछ दिन बाद युवक ने ऑन लाइन कुछ रुपये भेज दिए और कहा कि कुछ खरीद लेना। पीड़िता ने एकाउंट चेक किया तो रुपये बेचने वाले का नाम शहजाद आलम था।
पीड़िता ने पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसका नाम सोनू नहीं शहजाद आलम है। धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता के भाइयों की भी हत्या करने की धमकी दी। एक दिन आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें