ठाकुरद्वारा। गांव टांडा अफजल निवासी आकांक्षी रानी ने एक फरवरी को पुलिस में एसएसपी के आदेश से अपने पति गांव दुल्लापुर अमानताबाद निवासी शिक्षक पति दीपक कुमार और होमगार्ड ससुर के खिलाफ 10 लाख की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि 10 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उसने आरोपियों को गिरफ्तार न करने की पुलिस की शिकायत एसएसपी से की है। जिसकी जांच सीओ को दी गई है। बुधवार को आकांक्षी ने सीओ से मिलकर अपना पक्ष रखा और आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार करने की मांग की।