फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से बुधवार सुबह नगर के डाॅ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं और शिक्षकों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन से हुई। बाद में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री जोगेंद्रपाल सिंह ने महासंघ की रीति और नीति को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य कला मंच के संस्थापक और साहित्य भूषण से सम्मानित डाॅ. महेश दिवाकर ने कहा कि छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के जीवन प्रसंगों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान मंचासीन श्यामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिह, रणविजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और रामवीर सिंह आदि शैक्षिक महासंघ पदाधिकारी रहे।
कार्यक्रम के अंत में बीती हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद जिला टॉपर छात्रा रितु गर्ग, सैकेंड टॉपर छात्रा इरम फात्मा जिले में चौथा स्थान पाने वाली छात्रा अंजलि मौर्य, कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र मोहम्मद शान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट के प्रधानाचार्य रघुपति देव के अलावा कॉलेज के शिक्षकों राहुल चौधरी, पुनीत चौधरी, अमित चौधरी और सतीश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें