ठाकुरद्वारा। एडीएम प्रशासन ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में लगवाए गए वाटर कूलर और हाई मास्ट लाइटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वाटर कूलर लगाने में लापरवाही मिलने पर नगर पालिका के जलकल विभाग के सुपरवाइजर हफीज अहमद का जवाब तलब किया गया है। नगर पालिका ने नगर में 15 में वित्त आयोग से 20 वाटर कूलर लगाए हैं। एडीएम प्रशासन ने जब कोतवाली के पास लगे वाटर कूलर को चेक किया, उसकी टोटी खोलते ही पानी इधर-उधर बहने लगा। इस पर एडीएम प्रशासन ने लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई। उनके साथ मौजूद अध्यक्ष माेहम्मद इरफान सैफी ने इस लापरवाही में अधिशासी अधिकारी को लापरवाह जलकर सुपरवाइजर हफीज अहमद का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका ने बैनामा रजिस्ट्री के दो प्रतिशत से होने वाली आय से 26 लाख रुपए से काशीपुर मुरादाबाद रोड पर नगर क्षेत्र में मढ़ी मंदिर तक 100 हाई मास्ट लाइट लगवाई हैं। हाई मास्ट लाइटों का भी एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीएम प्रशासन वहां से चली गई।