कांठ। मंगलवार नगर स्थित सपा के विधानसभा कार्यालय पर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने के लिए कहा।
इस दौरान विधायक के समक्ष बिजली, पानी, पुलिस, राजस्व, पेंशन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आवास, आपूर्ति आदि से संबंधित समस्याएं आई। जिस पर विधायक ने संबंधित समस्याओं का हल कराने का पीड़ितों को आश्वासन देते हुए अधिकारियों से भी बात की। इसी के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के अंतर्गत समस्याओं को भी लोगों ने विधायक से बताया। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और समस्या वाले क्षेत्र के बीएलओ से बात कर अनावश्यक रूप से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न काटने को कहा। यहां विधायक ने एक सभा कर लोगों को सपा की नीतियों के बारे में भी बताया और कहा कि आने वाला समय सपा का है। 2027 के चुनाव में सपा की ही सरकार यूपी में बनेगी। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अतीकुर्रहमान, अनजर चौधरी, अमजद, डॉ. दानिश, साजिद प्रधान, चंद्रपाल सिंह, मोनिश खान आदि रहे।