फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीस कोच की होंगी मंडल में चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी में है। मुरादाबाद मंडल में संचालित वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की क्षमता जल्द बढ़ाई जाएगी। अब तक 12 और 16 कोच के साथ चल रही इन ट्रेनों को बढ़ाकर 20 कोच का किया जाएगा, जिससे ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सकेगी और वेटिंग की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन




मंडल में इस समय लखनऊ-सहारनपुर, देहरादून-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी रूट पर वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। इनमें देहरादून-लखनऊ वंदेभारत में 16 कोच हैं, जबकि अन्य ट्रेनों में 12 कोच लगे हुए हैं। रेलवे अब इन सभी ट्रेनों में कोच संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।
दरअसल, पिछले कुछ महीनों तक वंदेभारत एक्सप्रेस को अपेक्षित बुकिंग नहीं मिल रही थी, लेकिन मार्च और अप्रैल में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे रेलवे को अच्छा राजस्व मिला और यह साफ हो गया कि यात्रियों में इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन की मांग बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में जम्मूतवी से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली पहली वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू की गई है। इसी मॉडल को अब अन्य मंडलों में भी लागू करने की तैयारी है। मुरादाबाद मंडल भी इस विस्तार योजना में शामिल है। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार, भविष्य में वंदेभारत ट्रेनों में कोच बढ़ाना तय है। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें