मुरादाबाद। राष्ट्रीय कुमारतनय वैश्य महासभा के आगामी चुनाव को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें मुरादाबाद के अधिवक्ता एवं सेवानिवृत्त डीजीसी (सिविल) अजय गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
बदायूं के अधिवक्ता अनुपम गुप्ता और पीलीभीत के अर्चित वैश्य को सह-चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता और संचालन राष्ट्रीय महासचिव अमर वैश्य ने किया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर तय किया गया कि पहले आपसी सहमति और सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाएगा। सहमति नहीं बनने की स्थिति में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाएगा। महासभा की सदस्यता प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। स्थानीय संगठन सभा, युवा संगठन और महिला संगठन की सदस्यता के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशिमा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, निखिल गुप्ता, श्रीश गुप्ता, आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।