फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा में बढ़ रहा मुस्लिमों का भरोसा, 38 ने की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में होने वाले निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद से एक तथा पार्षद/सभासद पद पर 37 मुस्लिमों ने कमल खिलाने के लिए आवेदन किया है। उनकी दावेदारी पर प्रदेश हाईकमान द्वारा मुहर लगनी अभी बाकी है, लेकिन यह पहला ऐसा मौका है जब भाजपा से टिकट के लिए निकाय चुनाव में मुस्लिम ने दावेदारी की है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रामपुर और मुरादाबाद जिला सपा का गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा दोनों जिलों में पिछले कई सालों से मुस्लिम वोटों में सेंधमारी का प्रयास कर रही है। उसकी रणनीति रामपुर में संपन्न लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव में कारगर रही है।
भाजपा की यह रणनीति अंदर खाने मुरादाबाद में भी काफी दिनों से जारी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के बाद से ही भाजपा ने मुस्लिमों में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम को मुरादाबाद में लोकसभा प्रभारी बना कर भेजा था। जफर इस्लाम ने इस दौरान मुस्लिमों के बीच जाकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उनका दुखदर्द सुना। उन्हें पार्टी के नजदीक लाने की कोशिश की। योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री रहे वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी पिछले काफी समय से मुस्लिमों को भाजपा के करीब लाने के प्रयास में जुटे रहे। प्रदेश में योगी-2 की सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सपा समर्थन से ब्लाक प्रमुख बनीं नजमा जीलानी को भाजपा में शामिल कर लिया था। तब उनके साथ कई ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई थी। पिछले नगर पंचायत चुनाव में उमरीकलां नगर पंचायत से अमीर जहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन निर्वाचित हुईं थीं। बाद में वह लोकदल में शामिल हो गईं। लेकिन उनके पति शहजाद अली की भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू से घनिष्ठता हमेशा चर्चा में रही। इसी बीच क्षेत्र के रिजवान भी चुन्नू के करीब आ गए। इसके बाद शहजाद ने विधानसभा चुनाव से पहले चुन्नू से दूरी बना ली और कुछ माह पहले ही एआईएमआईएम का दामन थाम लिया। लेकिन उनके कभी साथी रहे रिजवान को भाजपा अपने पाले में पूरी तरह लाने में कामयाब रही है। रिजवान ने उमरीकलां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दावेदारी भी की है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल इस नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को करीब एक हजार मुस्लिम मत प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही कांठ, उमरी कलां और कुंदरकी नगर पंचायत से सभासद पद के लिए भी सात मुस्लिमों ने दावेदारी की है। इसकी पुष्टि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने भी की है।
विज्ञापन

पार्षद पद के लिए भी 30 मुस्लिमों ने मांगा टिकट
नगर निगम मुरादाबाद क्षेत्र में भी मुस्लिम मतों की संख्या करीब आधी है। यहां मेयर पद के लिए तो फिलहाल किसी मुस्लिम ने दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन विभिन्न 20 वार्डों (खास कर मुस्लिम बहुल) से 30 मुस्लिमों ने कमल खिलाने के लिए दावेदारी की है। इसकी पुष्टि भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें