फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शौर्य पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुध बाजार स्थित एसएस के इंटर कॉलेज से लगभग चार किलोमीटर की शौर्ययात्रा निकाली है। इसमें मुरादाबाद महानगर से 17 प्रखंडों के लगभग 3000 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अर्जुन को गीता उपदेश दिया था। इसी के अनुसार सनातन धर्म को मानने वाले लोग प्रतिवर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाते हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पूरे विश्व के अंदर गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाया है। शौर्य यात्रा एसएसके इंटर कॉलेज बुध बाजार से शुरू होकर बुध बाजार चौराहा, ताड़ीखाना, गुरहट्टी, पीली कोठी, कपूर कंपनी होते हुए वापस एसएसके इंटर कॉलेज पर पहुंची। इस दौरान विहिप के प्रांत मंत्री डॉ राजकमल गुप्ता, प्रांत सह-संयोजक बजरंग दल गौरव भटनागर, सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट के डायरेक्टर प्रणीत गुप्ता, विभाग अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, साकार भटनागर, रजत ठाकुर, संतोष पंडित, अभिनव भटनागर, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बुध बाजार चौक पर पुष्प वर्षा एवं एवं रंगीली आतिशबाजी द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें