फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आएगी कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 11 फरवरी को जिले में कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप लखनऊ से मंर्गाई जाएगी। मुरादाबाद से ही मंडल के दूसरे जिलों में वैक्सीन सप्लाई जाएगी। वैक्सीन लेने के लिए आज (सोमवार) सेहत महकमे की टीम लखनऊ रवाना होगी। देर रात या मंगलवार सुबह मुरादाबाद वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। इसके लिए 14 जनवरी को बरेली से कोरोना वैक्सीन की 22950 डोज मंगाई गई थी। वहीं 23 जनवरी की शाम वैक्सीन की दूसरी खेप मुरादाबाद पहुंची थी। दूसरी खेप में भी कोविशील्ड वैक्सीन की 18660 डोज मिली थी। लेकिन कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप अब लखनऊ से मंगाई जाएगी। इसमें मंडल के दूसरे जिलों के लिए वैक्सीन होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार को वैक्सीन लेने के टीम लखनऊ भेजी जाएगी। सोमवार की देर रात या मंगलवार की सुबह वैक्सीन मुरादाबाद पहुंच जाएगी। इस बार मुरादबाद से ही मंडल के अन्य जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी।
14730 डोज का चुका है इस्तेमाल
मुरादाबाद। दो खेप में बरेली से आई कोरोना वैक्सीन की 41610 डोज में से अभी तक 14730 डोज का इस्तेमाल हो चुका है। वहीं केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं पहुंचने से करीब 810 डोज का इस्तेमाल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें