कांठ। नगर अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लिखी तेज रफ्तार थार से कुचलकर मिस्टी (5) की माैत के माले में पुलिस ने कार चालक अब्दुल्ला उसके साथी मोहम्मद आदम और बाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि रविवार को दुर्घटना के बाद माैके से पकड़े गए तीन युवक अभी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
नगर के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी विवेक कुमार सैनी की बेटी व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष/सभासद शीशपाल सैनी की पांच वर्षीय पौत्री मिष्टी रविवार की शाम अपने घर के बाहर स्लैव पर खड़ी थी। इसी दौरान संकरे रास्ते में दौड़ रही नगर अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लिखी तेज रफ्तार थार कार ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया था। जिससे मासूम मिष्टी की मौत हो गई थी। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने कार को घेरकर चालक सहित उसमें सवार तीन युवकों को बाहर खींचकर धुनाई करते हुए कार में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस कार सवारों को भीड़ छुड़ाकर हिरासत में लिया था। यहां घंटों तक यहां हंगामा चलता रहा था। आधी रात को पुलिस हादसा स्थल से क्षतिग्रस्त कार को थाने ला पाई थी।