फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग की मरम्मत 25 करोड़ से होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खस्ताहाल हो चुके ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। सपा विधायक नवाब जान खां ने बताया कि उन्हें यह जानकारी पीडब्ल्यूडी द्वारा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता कमल शंकर ने इस बारे में शासन को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि भी जारी की है। विधायक का कहना है कि उन्होंने सड़क की खराब स्थिति की शिकायत लखनऊ में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव से की थी। मंडलायुक्त को भी इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था।
इस जानकारी से लोगों में ठाकुरद्वारा-सुरजननगर के बीच की सड़क का हाल जल्द सुधरने की उम्मीद बढ़ गई है। इस मार्ग का इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि सड़क पर कुछ जगह दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क सुधरे तो सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

00
पांच लाख और कार की मांग पर तीन तलाक, आठ पर रिपोर्ट
- महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दहेज के लिए पति पर तीन तलाक देने और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला का मायका थाना डिलारी के गांव का है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका निकाह तीन साल पहले ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी के साथ हुआ था। अच्छा-खासा दहेज मिलने के बाद भी ससुराल में उस पर मायके से पांच लाख रुपये और कार लाने के लिए दबाब शुरू हो गया। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुर ने दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत पर पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे ही फटकारा। मायके वालों के दखल पर हुई पंचायत में उसे पति के साथ दिल्ली में रहने का निर्णय सुनाया गया लेकिन पति ने माना नहीं। उल्टे दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। रविवार को कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी दी है।
00
फर्जी स्टांप से जमीन हड़पने के प्रयास में तीन पर रिपोर्ट
ठाकुरद्वारा। फर्जी स्टांप से जमीन हड़पने के प्रयास के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में गांव असलेमपुर निवासी दीपक कुमार ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। प्रार्थनापत्र में गांव के ही तीन लोगों पर वर्ष 1994 में उसके पिता-माता के नाम से अपने पक्ष में एक फर्जी स्टांप पर भूमि हड़पने के लिए कागज बनवाने का आरोप लगाया था। कोतवाल के मुताबिक एसएसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
00
फोटो 3
नए कोतवाल का स्वागत, पूर्व को दी विदाई
ठाकुरद्वारा। नगर के कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को ठाकुरद्वारा के नए कोतवाल सुनील कुमार शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान कोतवाल मनोज परमार को विदाई भी दी गई। कोतवाली में हुए समारोह के बीच नए और पुराने कोतवाल को शॉल ओढ़ाई, माल्यार्पण भी किया। दोनों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान व्यापार मंडल के किफायतुल्ला खान, पंकज गुप्ता, कमल सिंह ठाकुर एडवोकेट, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह एडवोकेट, शाहनवाज खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें