फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना समिति ने तीनों चीनी मिलों को भेजा गन्ने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति ने वर्तमान पेराई सत्र शुरू होते ही तीनों चीनी मिलों को गन्ने का प्रस्ताव भेजा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में किस मिल को कितना गन्ना आपूर्ति किया जाएगा।
विज्ञापन

बिलारी चीनी मिल को बीते वर्ष 45 लाख क्विंटल गन्ना मिला था, जबकि इस सत्र के लिए 59.34 लाख क्विंटल का प्रस्ताव है। सर्वेक्षण में बिलारी मिल क्षेत्र में 15962 हेक्टेयर रकबे में गन्ना पाया गया है। करीमगंज चीनी मिल को बीते वर्ष 6.81 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति हुई थी। इस सत्र में करीमगंज मिल को 6.13 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। सर्वेक्षण के दौरान रकबा घटने से करीमगंज मिल के प्रस्ताव में कमी आई है। मझावली चीनी मिल को बीते वर्ष 5.91 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति हुई थी। इस बार सर्वेक्षण में रकबा घटने पर मझावली मिल को 5.81 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का प्रस्ताव दिया गया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव हशमुल हसन ने तीनों चीनी मिलों को गन्ने का प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें