फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमी युवती...खाली हो गए थे रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। मां और भाई की हत्या करने के बाद उन्नीस साल की यह युवती खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमी। घर से निकलकर जिधर-जिधर से वह गुजरी रास्ते खाली होते चले गए। घर के बाहर खेल रहे बच्चों को परिवार वालों ने घरों के भीतर कर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक बार को तो ऐसा लग रहा था कि मानो अगर कोई उसे टोक देता तो उस पर भी हमला कर देती। वह मंदिर के पास पहुंच गई थी। जब पुलिस पहुंची तो खून से सना खूंटा पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की भीड़ भी यहां पहुंच गई थी। सभी के सामने चीख-चीखकर कहने लगी कि उसने ही अपनी मां और भाई को मारा है।
विज्ञापन

भैंसली जमालपुर निवासी मदन की मौत चार साल पहले हो गई थी। उसका शव मतलबपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला था। अब घर में मुन्नी ही अपने बच्चों के साथ रहती थी। मां और भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुन्नी की यह बेटी दो साल से बीमार बताई जा रही है। उसका इलाज भी चल रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। स्थिति यह हो गई कि परिवार वाले उसे घर पर रस्सी से बांधकर रखते थे। जब सामान्य व्यवहार करने लगती थी तो खोल देते थे। बुधवार की शाम को वह अचानक हमलावर हो गई। हाथ पैर में बंधी रस्सी किसी तरह से खोल ली और घर के आंगन में बर्तन में धो रही मां मुन्नी पर हमला कर दिया। घर के आंगन में पड़ा खूंटे से वार किया था। जब उसका भाई अर्जुन बचाने आया तो उसके सिर पर खूंटा मार दिया जिससे वह भी आंगन में ही गिर गया। बाद में दोनों पर खूंटों से वार करती रही। ग्रामीणों का कहना है कि खूंटा खून से सना हुआ था। मां और भाई की हत्या करने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर मंदिर तक गई। इस बीच में रास्ते खाली हो गए थे। गांव में दहशत फैल गई थी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने ही कहा कि उसने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें