फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओम से गूंजा आकाश...योग से निखरा मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अलग-अलग संस्थाओं के लोगों ने शहर, कस्बे और गांवों में योगाभ्यास करवाया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम सोनकपुर स्टेडियम में हुआ। करीब चार हजार योग साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न आसान किए। योग के लिए रविवार सुबह पांच बजे से लोगों का स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गया था। मुरादाबाद में करीब 2200 स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान ओम की ध्वनि वातावरण में गूंजती रही।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय, नगर निगम के 70 वार्डों का सामूहिक कार्यक्रम हनुमान वाटिका, प्रमुख पार्कों, 14 सोसायटियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, तीन पीएसी, तीन एनसीसी बटालियन, पीटीसी, पुलिस अकादमी, पीटीएस, पुलिस लाइन, जीआरपी लाइन, 498 विद्यालयों, 1408 परिषदीय स्कूल, 87 कॉलेज, तीन विश्वविद्यालय, पांच निजी व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, जेल, राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, नारी निकेतन, दो वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम, जिला अस्पताल, केजीके राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लगभग 40 सामाजिक, धार्मिक व क्लब आदि में धूमधाम से विश्व योग दिवस मनाया गया। शिविरों में लोगों ने अपने परिजनों के साथ प्रतिभाग किया।


जनपद न्यायालय में योग शिविर का आयोजन
मुरादाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद के तत्वावधान में जनपद न्यायालय स्थित न्याय भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम, पीठासीन अधिकारीगण (लारा) जैगम उद्दीन, पीठासीन अधिकारी (एमएसीटी) संजय कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालंटियर्स ने अभ्यास किया। योगाचार्य गौरव त्यागी एवं मंजरी जैन ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन



सोनकपुर स्टेडियम में दिया निरोगी रहने का मंत्र
क्रासर...

– पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, आयुष मंत्रालय की कार्ययोजना के तहत आयोजन
– एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- योग हमारी प्राचीन सनातन परंपरा की विरासत, विश्व में बज रहा डंका
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में स्वास्थ्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। करें योग-रहें निरोग के राष्ट्रीय संकल्प और आयुष मंत्रालय की कार्ययोजना के तहत प्रदेश सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में शहर के करीब चार हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस आयोजन के दौरान पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का स्क्रीन पर सजीव प्रसारण भी किया गया। मंच से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया, ताकि शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर एक मजबूत समाज का निर्माण हो सके। स्टेडियम में मौजूद हर वर्ग के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन परंपरा की एक अनमोल विरासत है। एक लय में योग कराने की अहम जिम्मेदारी मास्टर ट्रेनर गौरव त्यागी ने निभाई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी, सीडीओ, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें