फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आतिशबाजी से सराबोर हुआ पीतलनगरी का आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर पीतलनगरी का आसमान आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी से सराबोर रहा। घरों और सरकारी कार्यालयों को झालरों से सजाया गया था। बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त में घरों-प्रतिष्ठानों में श्रीगणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा पटाखे जलाए गए। रॉकेट और स्काई शॉट की ताबड़तोड़ बिक्री से पटाखा कारोबार ने आसमान छूने का प्रयास किया।
विज्ञापन

2022 में शहर में 12 करोड़ के पटाखे बिके थे, 2023 में यह आंकड़ा 16 करोड़ पहुंचा था। इस बार कारोबारियों ने करीब 20 करोड़ रुपये के पटाखे बिकने का अनुमान लगाया। इस बार शहर में 15 स्थानों पर पटाखे की दुकानें लगाई गईं थीं। शिवनंदन पाल, नागेंद्र सिंह, वैभव प्रजापति, इरशाद अंसारी, ब्रह्मपाल सिंह आदि दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले अच्छी बिक्री हुई। दिवाली पर भी रात तक लोगों ने पटाखे खरीदे। वहीं ग्रीन पटाखे भी बाजार में दिखे, उनका दाम सामान्य की तुलना में थोड़ा ज्यादा था।
लोगों में दिवाली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। काॅलोनियों, सोसायटियों में लोगों ने सामूहिक रूप से दिवाली उत्सव मनाया। सड़कों पर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक आतिशबाजी करते दिखे। देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन


-



कारोबारियों ने कहा, ठीक रही दिवाली
कारोबारियों का कहना है कि तीन साल बाद लोगों ने अच्छी खरीदारी की है। इससे पहले 2022 में शहर का एक्यूआई खराब होने के कारण लोगों ने पटाखों की कम खरीदारी की थी। पिछले साल लगभग 16 करोड़ का कारोबार हुआ था। 2021 में लगभग साढ़े 14 करोड़ का कारोबार हुआ था। उससे पहले कोरोना के कारण लोगों की स्थिति खराब थी। इस बार व्यापारियों को लगा कि पुरानी दिवाली लौट आई है। पटाखों के अलावा बाजार में सजावट के सामान की बिक्री भी पहले से कई गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें