फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोजपुर में बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। बुधवार को भोजपुर क्षेत्र में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक सहित आसपास के एटीएम केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान बैंकों व एटीएम के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। जिससे किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की भी जांच की। इसके साथ ही शाखा प्रबंधकों एवं बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


तीन आरोपी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
भोजपुर। थाना भोजपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शाहिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम रानी नागल, तथा रफी हसन और जाबिर हसन पुत्रग श्री रफीक निवासी ग्राम मोहम्मदपुर भगवंतपुर हैं। पुलिस ने तीनों को एसडीएम की अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें