फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सऊदी हुकूमत का फरमान, धरे रह गए रयान-अब्दुल के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के इंद्राचौक निवासी शाहिद हुसैन का बेटा रयान और कुंदरकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी शाहिद हुसैन का बेटा अब्दुल रहमान अपने माता-पिता के साथ हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। सऊदी हुकूमत के फरमान से अम्मी-अब्बू के साथ दोनों का हजयात्रा पर जाने का अरमान धरा रह गया। सऊदी अरब की ओर 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हज वीजा जारी नहीं किया गया है। इसके बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उनका आवेदन रद्द कर दिया है। इसका आदेश मिलने के बाद दोनों बच्चे व उनके परिजन खासे मायूस हैं।
विज्ञापन

000
जार-जार रो रहा अब्दुल रहमान, परिजन भी हैं परेशान
(फोटो)
मेडिकल स्टोर संचालक भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी शाहिद हुसैन का पूरा परिवार एक दिन पहले तक काफी खुश था। शाहिद हुसैन ने पत्नी रेहाना बेगम, बेटी इल्मा परवीन (18), बेटे अबूबकर (16) और अब्दुल रहमान (11) के साथ हजयात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था। सभी की धनराशि जमा की जा चुकी है। ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। शाहिद हुसैन और उनके अन्य रिश्तेदार पूरे परिवार के हजयात्रा पर जाने की तैयारी से काफी खुश थे। शाहिद हुसैन ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से रविवार फोन आने पर उन्हें बेटे अब्दुल रहमान का आवेदन रद्द कर देने की जानकारी मिली। उसके बाद से मायूसी छा गई। अब्दुल रहमान का रो-रो कर बुरा हाल है। शाहिद हुसैन का कहना है कि अगर 12 साल से कम उम्र के बच्चों का आवेदन रद्द करना था तो पहले आवेदन ही नहीं लेना चाहिए था। हज की खुशी के साथ बेटे को छोड़ कर जाना तकलीफ भी दे रहा है। अब उन्हें अपने बेटे को छोड़ कर जाना होगा।
0000
40 दिन माता-पिता से दूर रहेगा छह साल का इकलौैता बेटा
(फोटो)
हज कमेटी ऑफ इंडिया से फोन आने के बाद इंद्रा चौक निवासी डेरी संचालक शाहिद हुसैन खासे परेशान हैं। वजह यह है कि बड़ी खुशी के साथ पूरा परिवार हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर चुका था। शाहिद हुसैन ने पत्नी नाजुक के साथ इकलौते बेटे रयान (6) को भी ले जाने की सभी तैयारी कर ली थी। अब वह काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब बेटे को चाचा-चाची के पास छोड़ कर जाना होगा। करीब 40 दिन छह साल का बेटा अपने माता-पिता से दूर रहेगा। शाहिद ने बताया कि बच्चे की मां इस खबर के मिलने के बाद से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें बच्चे की और बच्चे को उनकी याद सताती रहेगी। शाहिद का कहना है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया को इस संबंध में सऊदी अरब सरकार से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

000
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सऊदी अरब सरकार द्वारा वीजा नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से देश भर के 291 बच्चों के हज आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। मुरादाबाद के दो बच्चे भी इसमें शामिल हैं। हजयात्रा के लिए जिले से 1579 आजमीनों का चयन हुआ है। 30 अप्रैल से हजयात्रा पर जाने के लिए उड़ान भी तय हो गई है।
विज्ञापन

- फैजान अतहर, हज ट्रेनर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें