फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधर में लटका सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए बना मुसीबत

Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में अधर में लटका हुआ मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग चौड़ीकरण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। अधर में लटका सड़क चौड़ीकरण का कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आए दिन सड़क पर ई-रिक्शा पलट रहे हैं। बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा कराने में अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने छजलैट से कांठ होते हुए मुरादाबाद-बिजनौर जनपदों की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था। करीब 13 किलोमीटर तक यह मार्ग दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सहसपुर बॉर्डर से कांठ नगर में भूड़ मंदिर के पास तक मार्ग को चौड़ा भी किया जा चुका है, लेकिन बीच नगर में इस कार्य का रफ्तार इतनी धीमी है कि यह अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने नगर में दोनों ओर मार्ग की साइडों की खोदाई कराकर उसमें पत्थर आदि तो डलवा दिया है, लेकिन सड़क से लेवर और दोनों ओर काला डामर नहीं पड़ने से साइडें नीची व सड़क ऊंची हो गई है। जिस कारण जहां राहगीर ठोंकर खाकर गिर रहे हैं तो वहीं ई-रिक्शा पलट रहे हैं।
साथ ही बाइकें भी फिसल रही हैं, जिससे हर रोज लोग चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि इसके चलते नगर में कब्रिस्तान के सामने से पिछले दिनों एक ट्रक भी पलट गया था। अब ठेकेदार के द्वारा कार्य को अधर में ही छोड़ा हुआ है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें