फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 दिन में सुधर जाएगी वेव सिनेमा से रामगंगा विहार की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन

मुरादाबाद। वेव सिनेमा से रामगंगा विहार को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढों और बजरी-मिट्टी के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी जल्द दूर होने की उम्मीद है। सड़क पर सीवर लाइन का काम चलने और बारिश के कारण सड़क की मरम्मत में देरी हुई है। अब जल निगम ने अगले 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता फरहीन अहमद ने बताया कि सड़क के एक हिस्से में सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ, जिससे सड़क को पूरी तरह समतल करने में देरी हुई। अब काम तेजी से कराया जा रहा है और 15 दिन में सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि इस हिस्से में सड़क और सीवर लाइन का काम जल निगम के ग्रामीण खंड ने कराया है। इसलिए सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें