फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से छह जुलाई तक चलेगा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत रविवार से नौ दिवसीय पोलियों कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अबकी बार छजलैट ब्लॉक क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के 58,959 बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी और इसके बाद 29 जून से छह जुलाई तक छूटे बच्चों को डोर टू-डोर टीमें दवाई पिलाएंगी। अभियान की सफलता के लिए 44 सुपरवाइजरों की निगरानी में 117 टीमों को लगाई गई हैं। साथ ही मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। अभियान में लगाए गए सभी पोलियों वर्करों को प्रशिक्षण दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि रविवार को वह अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर ले जाकर दवा पिलाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें