फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम के आश्वासन पर धरना खत्म

Wed, 15 Apr 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के गांधी पार्क परिसर में भाकियू अराजनैतिक द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शुरू किया गया बेमियादी धरना दूसरे दिन मंगलवार को एसडीएम और बीईओ के आश्वासन खत्म हो गया। प्रशासन द्वारा भाकियू पदाधिकारियों की अधिकतर मांगें मान ली गईं।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, महंगे कोर्स और एनसीईआरटी कि किताबों के मुददे पर भाकियू अराजनैतिक द्वारा सोमवार सुबह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना शुरू किया गया था। मंगलवार सुबह तक जब प्रशासन के कोई बड़े अधिकारी धरना स्थल पर वार्ता लिए नहीं पहुंचे तब तय हुआ कि अब धरना लंबा चलेगा और प्रतिदिन अलग अलग कार्यकर्ताओं को धरने पर बैठाया जाएगा। इसी निर्णय के तहत भाकियू अराजनैतिक के मीडिया प्रभारी राजकुमार कश्यप के साथ जिला महासचिव रमाकांत सैनी और युवा जिला उपाध्यक्ष ललित यादव को फूल मालाएं पहनाकर धरने पर बैठाया गया।
मंगलवार दोपहर सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह ने धरने पर अन्न और जल त्याग कर बैठे राजकुमार कश्यप के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान दोपहर बाद भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरने को लंबा चलाने का ऐलान किया। थोड़ी देर बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, नागरिक परिषद के अध्यक्ष डाॅ.राकेश रफीक और प्रेमकुमार आदि के साथ धरने पर पहुंचकर वार्ता की।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई तभी एसडीएम ने जूस पिलाकर तीनों पदाधिकारियों का अनशन समाप्त कराया। धरनास्थल पर भाकियू अराजनैतिक की ओर से जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मनवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष नीरज रुहेला,मीडिया प्रभारी राजकुमार कश्यप, सूरज सिंह, खिलेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, सतेंद्र लाठर आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें