फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खनन के डंपरों से सड़कें टूटने की समस्या बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तहसील बिलारी इकाई के पदाधिकारी सोमवार सुबह तहसील में एसडीएम से मिले।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों की समस्याएं बताते हुए खनन कर रहे डंपर चलने से देहात इलाके की अनेक सड़कें टूटने की समस्या प्रमुखता से बताई।
भाकियू अराजनैतिक के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी के साथ विक्की चौधरी, खिलेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, सूरज सिंह, राजपाल सिंह आदि पदाधिकारी भिड़वारी के अनेक ग्रामीणों के साथ एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिले। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई के लिए खनन करके डंपरों के माध्यम से मिट्टी लाई जा रही है।
दूर के ग्रामों से भटठों तक पहुंचते समय डंपर जिन सड़कों से गुजर रहे हैं वह टूट रही हैं। डंफरों से गिर कर मिट्टी सड़क पर एकत्र हो जाने से अक्सर धूल भी उड़ती रहती है। इस दौरान डंपर गुजरने की धमक से भिड़वारी गांव में सड़क किनारे दो मकान चटक जाने की जानकारी भी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों के सामने ही भिड़वारी क्षेत्र के संबंधित भट्ठा संचालक को तलब को निर्देश दिए कि शिकायत की जांच पूरी होने तक डंपर से मिट्टी मंगवाना रोक दिया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इस आशय के निर्देश थाना प्रभारियों को जारी किए हैं कि जहां भी ईंट भट्ठों पर मिट्टी खनन को लेकर डंपरों से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है या सड़क पर धूल मिट्टी जमा हो रही है ऐसे भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डंपर चालकों को यह हिदायत दी जाए कि वह कमजोर सड़कों से डंफर न निकालें संबंधित सड़कों पर पानी का छिड़काव करें और मिट्टी को ऊपर से ढककर लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें