फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निर्यातक की बेटी के हत्यारोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस थार बरामद करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यातक की बेटी की हत्या करने के बाद उसकी लाश को नहर में फेंकने वाले आरोपी गुलफाम को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर थार और तमंचा भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस यह भी जानकारी जुटाएगी कि इस हत्याकांड और लाश ठिकाने लगाने में गुलफाम के साथ कितने और लोग शामिल थे।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा राशिद एक्सपोर्ट वाली गली निवासी निर्यातक अदिव उर रहमान की पत्नी आबगिना शमशी ने 17 जुलाई को कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें निर्यातक की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी 25 जून को लॉ की परीक्षा देने प्रयागराज गई थी। बेटी 29 जून को दिल्ली के लिए प्रयागराज से फ्लाइट में सवार हुई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह गायब हो गई थी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। महिला ने दावा किया था कि कटघर के देवापुर निवासी कुरबान अली ने उसे फोन कर धमकी दी थी। वह बोला कि अपनी बेटी के लिए परेशान न हो। महिला को धमकी दी कि वह बेटी के गायब होने की शिकायत करने पुलिस के पास भी न जाए। महिला ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी के कमरे की तलाशी ली तो उसमें निकाह की एक रसीद और शादी का जोड़ा भी मिला था। एक रसीद भी मिली थी। जिसमें दूल्हे का नाम गुलफाम लिखा था। गुलफाम भी कटघर के देवापुर निवासी है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी गुलफाम अली रामपुर के गंज थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में सरेंडर करके एक जुलाई को ही जेल चला गया था। मंगलवार को पुलिस ने रामपुर जेल जाकर उससे पूछताछ की थी तब उसने बताया कि उसने अदीला से अप्रैल माह में अजमेर शरीफ जाकर निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों नोएडा में रहने लगे थे। 29 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अदीला मुरादाबाद के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी मिल गया और दोनों थार में ही घूम रहे थे। रात करीब 12 बजे उसने दिल्ली-लखनऊ हाईवे बाईपास पर पुराने टोल के पास अदीला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रुड़की के पास नहर में शव को फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि आरोपी की रिमांड कस्टडी लेकर उससे थार और तमंचा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें