फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने नहीं की काेई कार्रवाई

Fri, 23 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शिवनगर में स्थित श्मशान से कुछ लोगों ने चार अक्तूबर की रात में लाखों रुपये के हरे भरे पेड़ों को बिना अनुमति के काट लिया। सुबह इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम से की। कुछ लोगों पर चोरी से पेड़ काटने का आरोप लगाया। तत्कालीन एसडीएम के आदेश पर क्षेत्र के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने गांव में जाकर जांच की। जांच में मौके पर कटे मिले पेड़ों को गांव के प्रशासक की सुपुर्दगी में दे दिया गया था।
विज्ञापन

लेखपाल ने उसी दिन गांव के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह कर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों सूरज सिंह, अभिषेक, हरपाल सिंह आदि ने इस बारे में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर, डीएम से भी शिकायत की है। इस पर डीएफओ ने शिकायत की जांच ठाकुरद्वारा के क्षेत्रीय वन अधिकारी से करवाई। उन्होंने 21 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जिसमें उन्होंने काटे गए पेड़ों को राजस्व विभाग की संपत्ति बताया है। इस बारे में कोतवाल मनोज परमार का कहना है कि उन्हें बुधवार को एसडीएम ने कानूनी कार्रवाई के लिए फोन पर कहा था लेकिन अभी लेखपाल ने तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें