फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक साल में भी अपहृत बच्चे को नहीं तलाश पाई पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट क्षेत्र से अपहरण किए गए डेढ़ साल के बच्चे मोहन को पुलिस एक साल बाद भी नहीं तलाश पाई है। बच्चे की तलाश में करीब सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। ड्रोन और सर्विलांस की मदद के साथ एसओजी भी लगी लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अब मामला एएचटीयू (मानव तस्करी विरोधी इकाई) में लंबित है। वहीं परिवार आज भी बच्चे की कहीं से सलामत होने की खबर मिलने की आस लगाए है।
मूल रूप से कांठ नगर के मोहल्ला नवादड़ी का रहने वाला अंकित छजलैट में बिजनौर मार्ग के किनारे डेरा डाल कर देसी जड़ी बूटी बेचने का काम करता है। वह यहां परिवार के साथ रहता है। 16 अक्तूबर 2025 को उसका सबसे छोटा डेढ़ साल का बेटा मोहन डेरे के बाहर खेलते समय लापता हो गया था।
छजलैट पुलिस ने उसी दिन अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने करीब सौ सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ सर्विलांस, एसओजी टीम और ड्रोन आदि की मदद भी ली थी। आसपास के जनपदों में भी मासूम को तलाशा गया। पुलिस बच्चे को तलाशने के लिए दूसरे शहरों तक भी गई लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

हर मोर्चे पर विफल रही छजलैट पुलिस से हटाकर यह मामला मानव तस्करी विरोधी इकाई को सौंप दिया गया। इसके बावजूद अभी तक अपहृत का कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें