फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Tue, 30 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट पुलिस ने 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर एक को न्यायालय में तो दूसरे नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा पिछले 15 दिन से छजलैट के गांव अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार की रात छात्रा पड़ोस में ही हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। जब वह आधी रात को जागरण से घर वापस लौट रही थी, तब सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपी उसे जबरन बाइक पर उठा कर ले गए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। तलाश के दौरान रविवार की तड़के पीड़ित छात्रा गांव के बाहर बदहवास हालत में आती हुई मिली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पाॅस्को एक्ट सहित संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ही सोमवार को दोनों नामजद आरोपियों को क्षेत्र स्थित शुक्ला की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कार्तिक निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइन को न्यायालय में और दूसरे 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें