फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्राचीन कुएं पर दीपक रखने का स्थान तोड़ा, तनाव

Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
सुरजन नगर में कुए पर बना आला तोड़ने पर घटनास्थल परजानकारी करतीपुलिस
विज्ञापन
सुरजन नगर (मुरादाबाद)। सुरजन नगर में प्राचीन कुएं पर दीपक रखने के लिए बनाए गए स्थान को दूसरे समुदाय के एक युवक ने तोड़ दिया। इससे हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हिंदू समुदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर जानबूझकर दीपक रखने के स्थान तोड़कर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरजन नगर में भवानीपुर मोहल्ला में सुनारों की बस्ती के पास 150 वर्ष पुराने प्राचीन कुएं पर ग्राम प्रधान की ओर से जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। यहां दीपक रखने के लिए कुएं पर एक आला बनाया गया जिससे हवा में दीपक ने बुझ सके। बृहस्पतिवार को कुएं के पास रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने दीपक रखने के लिए बनाए गए आला को तोड़ दिया। जिससे मोहल्ले के हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह प्राचीन कुआं स्थानीय धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। शादी-विवाह और विशेष पर्वों के दौरान यहां पूजा-अर्चना की जाती है और दीपक जलाए जाते हैं। हाल ही में कुएं के जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत कुएं की दीवार पर दीपक रखने के लिए एक स्थान बनाया गया था लेकिन मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने जानबूझकर इस स्थान को तोड़ दिया। तत्काल सीओ गौरव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुएं पर एकत्रित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, और क्षेत्र की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें