फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन का पिलर गिरा, मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के पुराने तहसील स्कूल पर गुरुवार देर रात जर्जर भवन का पिलर गिर गया। इस दौरान मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए बिना कानूनी कार्रवाई शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के बारादरी सराय हुसैनी निवासी गुलाम नबी (57) ठेकेदारी का काम करते थे। तहसील स्कूल चौराहे पर स्थित पुराने जर्जर भवन को गिराने का ठेका गुलाम नबी ने लिया था। इसी भवन में वर्षों पहले बीएसए दफ्तर था। गुलाम नबी पिछले पंद्रह दिन से जर्जर भवन को गिरवा कर रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से मलबा हटवाया जा रहा था, उस वक्त गुलाम नबी भी वहीं खड़े थे।
इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा केबल में फंस गया। केबल पिलर में बंधा हुआ था, जिसकी वजह से पिलर गिर गया। इस दौरान मलबा गिरने से गुलाम नबी उसमें दब गए। वहां मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर ठेकेदार को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए। यहां से गंभीर हालत होने पर ठेकेदार को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गुलाम नबी की मौत हो गई। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम व अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। यदि पीड़ित परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें