फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 16वें दिन भी नहीं हो पाया फूलमती हत्याकांड का खुलासा,हत्यारों तक पहुंचने के पुलिस के दावे फेल

Thu, 09 Oct 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। माधोबाला की फूलवती हत्याकांड में पुलिस के हाथ बुधवार को 16 वें दिन भी खाली रहे। हत्यारों तक पहुंचने के पुलिस के दावे खोखले साबित हुए हैं। हत्याकांड का खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बुधवार को फूलवती की अरष्टी थी। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए बाहर से भी पुलिस बुलाई गई थी लेकिन ग्रामीणों के मना करने पर पुलिस गांव में नहीं गई। अरष्टी में सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल पहुंचे थे। उनसे ग्रामीणों ने और मृतका के पुत्र मनोज कुमार आदि ने हत्याकांड का खुलासा न होने पर असंतोष जताया।
पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल सिंह के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है। इस पर मृतका के पुत्र मनोज कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि दिए गए समय में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वह तीन बसों में लोगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में मिलने के लिए लखनऊ कूच कर देंगे। उधर सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है।
विज्ञापन

शीघ्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा उन्होंने दावा किया कि सिविल फूलवती हत्याकांड में शामिल लोग जनता के सामने होंगे। इस हत्याकांड पर एसएसपी और एसपी ग्रामीण की भी नजर है।
दोनों हत्याकांड के रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। हत्याकांड की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। एसओजी भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सक्रिय है ।वही इससे पहले 10 सितंबर को उत्तराखंड के जसपुर के गांव मुरलीवाला में हुई ओमवती की हत्या का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस दोनों मामलों को एक जैसा मान रही है लेकिन दोनों प्रदेशों की पुलिस अभी तक किसी नतीजे को नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में ठाकुरद्वारा पुलिस ने करीब 14 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में दे रखा है। माधोबाला की फूलवती की 23 सितंबर को गांव से ठाकुरद्वारा आते समय हत्या कर दी गई थी।
28 सितंबर को उनका शव गांव कमालपुरी खालसा के पास नहर की पटरी के निकट पड़ा हुआ मिला था। उनके पुत्र मनोज कुमार ने अपनी मां के जेवर लूटने के बाद हत्या करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें