फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयुष्मान घोटाले में भी फंस चुका है क्योर अस्पताल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद क्योर अस्पताल के संचालक डॉ. अब्दुल माजिद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। महिला की मौत के वह और उनका स्टाफ अस्पताल से फरार हो गए। डॉ. माजिद का आरोपों से पुराना नाता रहा है। जनवरी 2024 में वह आयुष्मान भारत योजना में घोटाला करने पर फंस चुके हैं। तब वह पाकबड़ा में मिशन के नाम से अस्पताल चलाते थे।
विज्ञापन

घोटाले में एक अस्पताल बंद हुआ तो डॉक्टर ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ही क्योर नाम से दूसरा अस्पताल खोल लिया। सीएमओ कार्यालय में उसका पंजीकरण भी हुआ। 2024 में मिशन अस्पताल में एआई के जरिये मरीजों के सर्जरी के समय के फर्जी फोटो तैयार कर बिल क्लेम के साथ भेजे जा रहे थे। जबकि उन मरीजों की सर्जरी वास्तव में हुई ही नहीं थी। प्रदेश से जांच के आदेश मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल में पहुंचकर दस्तावेज खंगाले गए। अस्पताल की 300 फाइलें जब्त कर ली गईं थी। परत दर परत भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद अस्पताल को आयुष्मान से डिपैनल किया गया था। स्टेट एजेंसी ने फर्जी बिलों में हुए भुगतान से पांच गुना अधिक राशि वसूलने के लिए पत्राचार भी किया लेकिन अब तक वसूली नहीं हुई। अब डॉ. माजिद पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन व इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


अब यह लगे हैं आरोप
नया मुरादाबाद सेक्टर-5 में क्योर हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात प्रसव के बाद दौरान रीना कुमारी (31) की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि प्रसव के दौरान रीना की तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते सही जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले नौ दिसंबर 2025 को हरथला निवासी शाह आलम ने भी क्योर अस्पताल के संचालक के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

वर्जन

क्योर अस्पताल में महिला की मौत का मामला संज्ञान में है। इस मामले में हमने जांच शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। सोमवार को उनसे रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें