फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम से मिले नामित सभासदों ने बताए अपने सुझाव

Tue, 09 Jun 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका परिषद के पांचों नामित सभासद सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम से मिले और नगर के विकास को लेकर सुझाव बताए। उधर नामित सभासदों ने नगरपालिका की ईओ द्वारा उनसे मिलने के लिए समय न देने पर नाराजगी जताई। हालांकि ईओ ने नामित सभासदों के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के नामित सभासद मनोज ठाकुर, श्रीकांत गुप्ता, दिनेश प्रजापति, हेमंत शर्मा और गीता कोहली के साथ पालिका के निर्वाचित सभासद के अलावा भाजपा के मंडल मंत्री मनोज प्रजापति और नवनीत यादव, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरपाल कोहली, शक्ति केंद्र संयोजक अतुल शर्मा एडवोकेट और डाॅ.जितेंद्र दक्ष आदि भाजपा पदाधिकारी सोमवार सुबह एसडीएम प्रिंस वर्मा से मिले। नामित सभासदों और अन्य भाजपाइयों ने एसडीएम को नगर की कुछ जनसमस्याएं बताईं तथा नगर के विकास में गति देने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
तहसील कार्यालय के बाद नगरपालिका के नामित सभासद और अन्य भाजपा पदाधिकारी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ से वार्ता करने के लिए संदेश भिजवाया। नामित सभासद और भाजपा नेता मनोज ठाकुर ने बताया कि कुछ देर प्रतीक्षा के करने के बाद भी ईओ उनसे वार्ता करने के लिए नहीं आईं। अंत में सभी नामित सभासद और कार्यकर्ता नगरपालिका कार्यालय से लौट आए।
विज्ञापन

उधर नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि वह अपने कार्यालय में पालिकाध्यक्ष, पशु चिकित्साधिकारी और पालिका स्टाफ के साथ गोशाला संचालन को लेकर जरूरी बैठक कर रही थीं। नामित सभासदों से केवल पांच मिनट प्रतीक्षा करने को कहा गया था लेकिन प्रतीक्षा किए बिना ही वह अपनी मर्जी से पालिका कार्यालय से चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें