फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदल गया रात्रि कर्फ्यू का समय, नौ बजे के पहले ही दुकानें बंद करने की रही आपाथापी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती लहर के कारण जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने रविवार से रात्रि कर्फ्यू का समय और बढ़ा दिया है। अचानक नौ बजे से ही रात्रि कर्फ्यू के आदेश से बाजार में दुकानें बंद करने की आपाधापी रही। नौ बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। डीएम ने पुराने आदेश के तहत ही अब रात्रि कर्फ्यू का समय दस बजे के बजाय नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को तीसरे दिन जैसे ही पुलिस कर्मियों ने बताना शुरू किया कि नौ बजे से सभी दुकानों बंद हो जानी चाहिए। इससे ग्राहकों और दुकानदारों में आपाधापी मच गई। रोडवेेज बस अड्डे के सामने नौ बजे तक सभी होटल बंद हो गए। सर्राफा मार्केट रात आठ बजे के पहले ही बंद हो गई। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों, गलशहीद, जामा मस्जिद चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मकबरा, ईदगाह, लंगड़े की पुलिया, असालतपुरा, नवाबपुरा सहित सभी प्रमुख मार्गों पर शाम होते ही पुलिस नजर आई। रात्रि कर्फ्यू के दौरान पूर्व के अदेश के तहत स्टेट और नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं, दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि लाने ले जाने पर रोक नहीं होगी। रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाले सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों, निजी क्षेत्र के कार्मिकों को आवागमन में छूट रहेगी। इनका परिचय पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे अथवा एयरपोर्ट आने-जाने वालों को टिकट दिखाने पर नहीं रोका जाएगा। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन पूर्ववत खुले रहेेंगे। औद्योगिक कारखाने भी कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चलते रहेंगे, इनके कर्मियों को रात्रिकालीन शिफ्ट के लिए परिचय पत्र दिखाने पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें