कुंदरकी। थाने में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही जिसकी शादी भी महज सवा महीने पहले ही होना बताई गई है। वह ससुराल से अपने प्रेमी के साथ चली गई थी जोकि कई दिन बाद मिली है। रविवार को यह प्रकरण थाने तक भी पहुंचा लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। पुलिस ने फिलहाल मां के साथ विवाहिता को उसके घर पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की सवा माह पहले ही संभल से शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पर युवती अपने ससुराल से ही प्रेमी के साथ कहीं चली गई जोकि अब घर पर आ गई है। वहीं पुलिस के सामने ही नव विवाहिता अपने पति के घर जाने से मना करती रही। साथ ही प्रेमी के साथ की जाने की जिद पर अड़ी रही है। वहीं पति ने भी उसकी हरकत देखकर मुंह फेर लिया है। कुछ संभ्रांत लोग नव विवाहिता को समझाते नजर आए लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रही। पुलिस ने फिलहाल नवविवाहिता को उसको मां के साथ घर पर भेज दिया है।