फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर्षनगर श्मशान में पालिका प्रशासन ने शुरू कराया मिटटी भराव

Tue, 16 Dec 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला हर्षनगर वाले श्मशान परिसर में बीते लगभग डेढ़ माह से लगातार गंदा पानी भरा हुआ है। अमर उजाला द्वारा जोरदार तरीके से इस समस्या को उठाकर और परेशान नागरिकों द्वारा डीएम तक शिकायत पहुंचाकर अब पालिका प्रशासन ने श्मशान के जलभराव वाले गहरे इलाके में मिटटी भराव शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

नगर में मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी किनारे पर बिल्कुल सटा हुआ नगर का मुख्य श्मशान है जो हर्षनगर श्मशान के नाम से जाना जाता है। हाईवे और श्मशान के बीच बिलारी से सहसपुर की ओर जो नाला जा रहा है लगभग डेढ़ माह पहले श्मशान के निकट दक्षिणी साइड में कुछ नया निर्माण होने पर मलबा नाले में गिरने से पूरा नाला बंद हो गया और नगर की आबादी के पानी का दबाव बढ़ते ही नाला और चाहरदीवारी टूट गई तथा पूरे श्मशान परिसर के निचले इलाके में गंदा पानी भर गया। श्मशान परिसर बनी कई समाधि में भी गंदे पानी में डूब गईं तथा श्मशान बने मंदिरों की सीढि़यों तक गंदा पानी पहुंच गया। अमर उजाला ने 15 दिन पहले नागरिकों के हवाले से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
तीन दिन पहले नगर निवासी एक राजस्व अधिकारी की मौत हो जाने पर उनका अंतिम संस्कार करने बढ़ी संख्या में नगर के लोग श्मशान में इकटठा हुए उस समय श्मशान परिसर में गंदा पानी भरा होना मुख्य चर्चा में रहा। अखिल भारतीय ब्रह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास शर्मा,भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन और नागरिक मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने उसे समय डीएम और एसडीएम को मौके की वीडियो और फोटो भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह से नगरपालिका परिषद प्रशासन ने श्मशान के जलभराव वाले इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली से मिटटी भराव शुरू करा दिया है।

नगरपालिका बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने बताया कि पालिका प्रशासन के प्रयासों से श्मशान के सौंदर्यकरण के लिए 35 लाख रुपये और श्मशान के निकट नाला निर्माण के लिए 42 लाख रुपये प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में देरी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर श्मशान के जलभराव वाले समस्त निचले इलाके में मिटटी भराव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें