फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यजीद की जुल्म को सुनकर छलक आए अजादारों के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहर्रम की पहली तारीख पर मोहल्ला लाकड़ीवालान और चौमुखापुल क्षेत्र में शिया समुदाय की तीन मजलिसें हुईं। इसमें यजीद के जुल्म को सुनकर अजादारों के आंसू छलक आए। या हुसैन की सदाएं बुलंद की गईं।
विज्ञापन

पहली मजलिस मोहल्ला लाकड़ीवालान में मरहूम अली यावर नकवी के मकान पर हुई। जिसे मौलाना हसन मुज्तबा साहब ने खिताब किया। मजलिस में हाजी शबी हैदर ने मर्सिया ख्वानी की। मौलाना हसन मुज्तबा ने कर्बला में पहुंचने तक का मंजर बयान किया। सफर की तकलीफों और कर्बला में हुई यजीद की ज्यादतियों को सुनकर अजादरों के आंसू छलक आए। हाय हुसैन की सदाएं बुलंद होने लगीं। मजलिस के बाद वसीम हैदर ने नोहा पढ़ा। अजादरों ने सीनाजनी की। दूसरी मजलिस इमामबाड़ा मीर सआदत अली स्थित चौमुखापुल पर हुई। वहां मजलिस को मौलाना अली मोहम्मद ने खिताब किया। तीसरी मजलिस मोहल्ला लाकड़ीवालान में इमामबाड़ा हकीम फरजंद अली में हुई। मजलिस में आसिम यावर, डॉ. तनवीर, हाजी अमीरूल हसन, हाजी कायम हसनैन, मोहम्मद अब्बास, हाजी मेहताब हैदर, गुलरेज हैदर रिजवी, आलम आब्दी, नावेद यावर, जावेद यावर, जिम्मी नकवी, शबाब हैदर, गौहर मिर्जा, आसिफ रजा, हैदर रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें