फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने अटल आवासीय विद्यालय का किया भ्रमण

Thu, 01 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने बुधवार दोपहर बाद पीपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य और अवर अभियंता से स्कूल संचालन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

ब्लॉक बिलारी के पीपली गांव के जंगल में प्रदेश शासन द्वारा मंडल स्तर का अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है। यह विद्यालय बनने से पहले मुरादाबाद के छात्र बुलंदशहर के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाने को प्रदेश सरकार की उपलब्धि माना जा रहा है। बीती बीस मार्च को प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने इस विद्यालय का निरीक्षण कर पहला शैक्षिक सत्र हर हाल में एक मई से शुरू कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे। विद्यालय भवन निर्माण करा रही संस्था के प्रतिनिधि ने श्रम मंत्री को भरोसा दिलाया था कि भवन निर्माण पूरा कराकर एक मई से पहले ही हैंडओवर कर दिया जाएगा। श्रम मंत्री ने उस समय यह दावा भी किया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक मई को इस विद्यालय में आकर प्रथम शैक्षिक सत्र का उद्घाटन करेंगे।
न्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य और मौके पर मिले लोनिवि के अवर अभियंता से शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। विधायक को बताया गया कि 280 नए छात्रों का विद्यालय में प्रवेश किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक से मांग उठाई कि मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जरगांव रेलवे स्टेशन होते हुए अटल आवासीय विद्यालय पीपली तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। सपा विधायक ने बताया कि विद्यालय परिसर का भ्रमण करने पर उन्हें वाटर सप्लाई की व्यवस्था का काम अधूरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें