लखनऊ में प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक में शामिल कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह फोटो स्वयं
- फोटो : Samvad
कुंदरकी। लखनऊ में प्रतिनिधि विधायन समिति की बैठक में राज्य कर विभाग एवं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्य के रूप में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी नगर के तालाबों और सड़कों की समस्या उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत कुंदरकी के वार्ड संख्या दो में स्थित वाल्मीकि मोहल्ले का प्राचीन तालाब वर्तमान में अत्यधिक गंदगी से पटा हुआ है जिसके कारण वह पानी सोखने में असमर्थ हो गया हैख् जल निकासी की व्यवस्था भी बाधित हो रही है। यह तालाब क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को जलभराव, गंदगी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस प्राचीन तालाब के सुंदरीकरण एवं संरक्षण कार्य के लिए नगरीय तालाब संरक्षण योजना के तहत 50 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही नगर के वार्डों में वर्षा के मौसम में जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों को होने असुविधा के निदान के लिए 13 सड़कों के निर्माण की जरूरत है जिनका निर्माण कराया जाए। विधायक रामवीर सिंह के बताया है कि समिति सभापति राजीव कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।